शुक्रवार को सोने की कीमतों में आया बदलाव, जानें आपके शहर में सोने की कीमत

आज, 7 जून 2024, सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और मिश्रित माइक्रो-इकोनॉमी डेटा के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। इससे न केवल वैश्विक बाजार बल्कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई।

दिल्ली में सोने-चांदी के ताजे भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 680 रुपये बढ़कर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव
देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई ₹ 6,801 और ₹ 7,419 और ₹ 5,571
मुंबई ₹ 6,731 और ₹ 7,343 और ₹ 5,507
दिल्ली ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
कोलकाता ₹ 6,731 और ₹ 7,343 और ₹ 5,507
अहमदाबाद ₹ 6,736 और ₹ 7,348 और ₹ 5,512
जयपुर ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
पटना ₹ 6,736 और ₹ 7,348 और ₹ 5,512
लखनऊ ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
गाजियाबाद ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
नोएडा ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
अयोध्या ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
गुरुग्राम ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520
चंडीगढ़ ₹ 6,746 और ₹ 7,358 और ₹ 5,520

वायदा बाजार में सोने-चांदी की स्थिति
एमसीएक्स में अगस्त माह के अनुबंध का भाव 385 रुपये बढ़कर 72,903 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,386.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की वायदा कीमत में भी उछाल देखा गया, जिसमें जुलाई महीने के अनुबंध का भाव 964 रुपये बढ़कर 91,408 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।