आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है। सोने की कीमतों में आई इस मामूली गिरावट के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।
सोने की मौजूदा कीमतें
आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68,440 रुपये है, जबकि बीते दिन यह 68,450 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 74,660 रुपये थी।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (22 और 24 कैरेट)
लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, अयोध्या:
22 कैरेट: ₹68,440 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹74,650 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में चांदी का भाव
आज लखनऊ में 1 किलो चांदी की कीमत 95,900 रुपये है, जो कल 95,800 रुपये प्रति किलो थी।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं:
24 कैरेट: 999 हॉलमार्क (99.9% शुद्ध)
23 कैरेट: 958 हॉलमार्क (95.8% शुद्ध)
22 कैरेट: 916 हॉलमार्क (91% शुद्ध)
21 कैरेट: 875 हॉलमार्क (87.5% शुद्ध)
18 कैरेट: 750 हॉलमार्क (75% शुद्ध)
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, निरंतर अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं।

हॉलमार्क का महत्व
सोने की खरीदारी करते समय हॉलमार्क पर जरूर ध्यान दें। यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा दी जाती है।
उपर्युक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। सोने की कीमतों में आगामी बदलावों पर नजर बनाए रखें और सही समय पर निवेश करें।