दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सोमवार को बादलों की लुकाछिपी और तेज हवा के साथ मौसम की शुरुआत हो चुकी है। रात तक हल्की बारिश की संभावना है और बुधवार तक मौसम भीगा-भीगा रहने की ही भविष्यवाणी है। इस दौरान 30-40 की स्पीड तक तूफानी हवा की उम्मीद है।
19 फरवरी: हल्की बारिश की संभावना
सोमवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि रात तक हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक से हवा चल सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
20 फरवरी: मध्यम बारिश की संभावना
मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। गरज के साथ छीटें भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और सोमवार के मुकाबले पारा 3 डिग्री तक लुढ़क जाएगा।
21 फरवरी: भीगा-भीगा मौसम जारी
बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम भीगा-भीगा रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
22 फरवरी: आसमान में बादल छाए रहेंगे
दिन-दिन की हल्की बारिश के बाद 22 फरवरी को भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
23 फरवरी: साफ आसमान का आनंद
चार दिनों के बाद बादलों और बारिश के बाद, 23 फरवरी को अच्छी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
24 फरवरी: बादलों का दौर फिर से
24 फरवरी को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।