दिल्ली में 4 डिग्री तापमान बढ़ते ही टूटेगा रिकॉर्ड, दिल्ली बन जायेगा विश्व का सबसे गर्म शहर

दिल्ली की भीषण गर्मी ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र के मुंगेशपुर में बुधवार को तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान दोपहर करीब 2.30 बजे मापा गया। यह दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

ग्लोबल रिकॉर्ड से महज 4.4 डिग्री दूर

अगर दिल्ली का तापमान 4.4 डिग्री और बढ़ता है, तो यह विश्व का सबसे अधिक तापमान बन जाएगा। वर्तमान में दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान कैलिफोर्निया की ग्रीनलैंड डेथवैली के क्रीक रेंच में 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

20240529 2002464995922636734189500

राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं का प्रभाव

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं से सबसे पहले प्रभावित होते हैं। मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ जैसे क्षेत्र इन हवाओं का सबसे ज्यादा असर महसूस करते हैं, जिसके चलते तापमान में तेजी से वृद्धि होती है।

भारत में तापमान के पुराने रिकॉर्ड

भारत में इससे पहले सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस 2016 में राजस्थान के फलौदी में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2019 में चुरू में 50.8 डिग्री और 1956 में अलवर में 50.6 डिग्री तापमान मापा गया था।

बिजली की खपत भी रिकॉर्ड पर

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की खपत ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को 8,302 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे अधिक है। यह एयर कंडीशनर के बढ़ते उपयोग का नतीजा है।

गर्मी से स्वास्थ्य पर असर

भीषण गर्मी के चलते लोगों की त्वचा में जलन होने लगी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

दिल्ली की गर्मी ने इस बार पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और अगर तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी होती है, तो यह दुनिया का सबसे गर्म स्थान बन सकता है।