IMD ने इन राज्यों में दी मौसम को लेकर चेतावनी, दिल्ली यूपी में आंधी की संभावना, यहां होगी जमकर बरसात

दिल्ली और उत्तर भारत में बेहद तेज गर्मी का दौर जारी है। लेकिन अब मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में भी धूल भरी आंधी और बारिश की उम्मीद है।

उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम का हाल
पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिणी ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

20240513 090445538699206672938805

राजस्थान: बारिश और गरज के साथ राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में अच्छी बारिश के बाद तापमान में भी राहत की उम्मीद है। जयपुर में मौसम केंद्र ने राज्य भर के 27 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 15 मई तक जारी रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 12 मई तक, पूर्वी भारत में 13 मई तक, और मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 मई तक बारिश की संभावना है।

20240513 090511896328188851310018

इसके साथ ही, उत्तराखंड में 12 मई को तेज़ हवाओं की संभावना है, और विदर्भ और मध्य प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है, जो लोगों को राहत दिला सकती है।