दिल्ली में आसमान में छाए बादल, इन राज्यों में IMD ने बताई ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और सुबह हल्की ठंड पड़ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आगामी 2 से 3 दिनों तक भी बादलों की बरसात की संभावना है।

ओले गिर सकते हैं, किसानों की परेशानी बढ़ सकती है
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

पहाड़ों में बर्फबारी का मजा
हिमाचल के मनाली में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, जबकि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश या बर्फबारी की संभावना है।