क्या आप भी ढूंढ रहे दिल्ली में अपना घर, तो जल्दी कीजिए यहां मिल रहे है सस्ते फ्लैट, इन जगहों पर घर से दिखेंगे लाजवाब नजारे

दिल्ली में अपने आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी! दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की नई फ्लैट स्कीम के तहत विभिन्न इलाकों में सस्ते और शानदार फ्लैट्स उपलब्ध हैं। Local18 के प्रॉपर्टी एक्सपर्ट सनत कुशवाहा ने इन फ्लैट्स की कीमतों और लोकेशन्स की जानकारी दी है।

पूर्वी दिल्ली में आकर्षक विकल्प
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार फेस-2, विवेक विहार और दिलशाद गार्डन में DDA फ्लैट्स की रीसेल हो रही है। यहाँ दो बेडरूम वाले फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपए तक है, जबकि तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 1.7 करोड़ से 3 करोड़ रुपए तक में मिल रहे हैं। छोटे परिवारों के लिए एक हॉल, रूम, बाथरूम और किचन वाले फ्लैट्स 15 लाख से 30 लाख रुपए में उपलब्ध हैं।

20240516 0657477997290675922941885

पश्चिमी दिल्ली में शानदार रेजिडेंशियल ऑप्शन्स
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका, पश्चिम विहार, लोकनायक पुरम और मंगोलपुरी में भी DDA फ्लैट्स की रीसेल हो रही है। यहां तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 1.6 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपए तक में मिल सकते हैं। इसके अलावा, एक और दो बेडरूम वाले फ्लैट्स की कीमतें भी पूर्वी दिल्ली के समान ही हैं।

उत्तरी-दक्षिणी दिल्ली में भी मौके
उत्तरी दिल्ली के रोहिणी और अशोक विहार में भी DDA फ्लैट्स की रीसेल हो रही है। रोहिणी में दो बेडरूम वाले फ्लैट्स 65 लाख से 70 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। अशोक विहार, जो दिल्ली का एक पॉश इलाका है, में दो बेडरूम फ्लैट्स की कीमत 1.35 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपए और तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक है।

20240516 0658477911902634175077293

दक्षिणी दिल्ली में सरिता विहार और हौज खास में भी DDA फ्लैट्स उपलब्ध हैं। सरिता विहार में 1500 वर्ग फीट का फ्लैट 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपए तक मिल सकता है। हौज खास में तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स की कीमत 1.75 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपए तक है।

फ्लैट खरीदने के लिए संपर्क करें
अगर आप भी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो प्रॉपर्टी एक्सपर्ट सनत कुशवाहा से +9198992 26354 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके को हाथ से जाने न दें और अपने सपनों का आशियाना अभी बुक करें!