मौसम विभाग ने शनिवार शाम चार बजे के करीब ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करके बारिश की जानकारी दी। IMD ने पोस्ट किया, “अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर (बहादुरग
मौसम विभाग ने शनिवार शाम चार बजे के करीब ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करके बारिश की जानकारी दी। IMD पोस्ट किया, “अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर (बहादुर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर), हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवाणी, चरखी दादरी, झज्जर, कोसाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और राजस्थान के भिवाड़ी में हल्की से मध्यम बरसात होगी। इसके अलावा, 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलने वाली हैं।
बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले आज से अगले तीन दिनों तक यानी कि 13 से 15 अप्रैल के बीच यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान में बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया था। वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक, वृ वेस्टर्न डिस्टर्बेस ने उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों का मौसम बदल दिया है। इसके अलावा, पश्चिमी यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर समेत कई राज्यों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस इससे पहले राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान पिछले चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।